फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किस बैंक में कितना महंगा हुआ ATM यूज करना?

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक ने देश के छह महानगरों में अपने ग्राहकों के लिए एटीएम का इस्तेमाल महंगा कर दिया है।
विज्ञापन


अब इन बैंकों के ग्राहकों को हर माह अपने बैंक की एटीएम से तीन लेन-देन करने और दूसरे बैंक की एटीएम से दो लेन-देन करने की छूट होगी।

अपने बैंक की एटीएम से तीन से अधिक लेनदेन करने पर ग्राहकों के प्रति लेन-देन 20 रुपये देने होंगे। हाल ही में रिजर्व बैंक ने बैंकों को एटीएम के जरिए लेन-देन की सीमा तय करने की अनुमति देते हुए महीने में पांच लेन-देन की छूट देने को कहा था। इसमें तीन लेन-देन महानगरों में दो अन्य जगहों के लिए थी।

नए नियम के मुताबिक एक ग्राहक देश के छह सबसे बड़े शहरों में अपने बैंक की एटीएम से तीन और अन्य जगहों पर दो लेन-देन निशुल्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसबीआई को हुआ 400 करोड़ का नुकसान

ये छह महानगर हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद हैं। पिछले वित्त वर्ष में एसबीआई को दूसरे बैंकों के एटीएम इस्तेमाल शुल्क का भुगतान करने के कारण 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बैंक ने एक नवंबर से एटीएम लेन-देन की सीमा तय कर दी है। निश्चित सीमा से अधिक लेन-देन करने पर ग्राहकों को 20 रुपये प्रति लेन-देन भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि बैंक ने शाखा जाने से बचने वाले ग्राहकों को अधिक निशुल्क एटीएम लेन-देन की सुविधा की अनुमति दी है। इसके साथ खाते में अधिक राशि रखने वाले ग्राहकों के अनगिनत लेन-देन की सुविधा मिल सकती है।

निजी क्षेत्र के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े बैंक ने एचडीएफसी और एक्सिस ने इस नए नियम को एक दिसंबर से प्रभावी करने की घोषणा की है। ये भी महीने में पांच से अधिक लेन-देन करने पर प्रति लेन-देन 20 रुपये लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें