देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सरकार की ओर से 4,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जताई है। यह रकम मिलने से उसकी पूंजी आधार बढ़कर 13 फीसदी हो जाएगी। एसबीआई के एमडी व सीएफओ दिवाकर गुप्ता ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार हमें करीब 4,000 करोड़ रुपये देगी।
यह रकम किस तरह से दी जाएगी इसे लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए कई विकल्प सुझाए हैं, पर फैसला सरकार को करना है कि वह किस तरह से यह राशि प्रदान करेगी। गौरतलब है कि सितंबर में समाप्त तिमाही में एसबीआई का पूंजी पर्याप्तता अनुपात पिछले साल की समान तिमाही के 11.4 फीसदी से बढ़ कर 12.63 फीसदी पर आ गया था।