भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को एक वर्ष से अधिक की परिपक्वता वाली जमाओं पर जमा दरें 0.25 फीसदी तक घटा दी हैं। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के बाद जमा दरों में कटौती करने वाला भारतीय स्टेट बैंक तीसरा बैंक बन गया है।
विज्ञापन
सोमवार से लागू होने वाली संशोधित दरों के तहत एक वर्ष से अधिक लेकिन पांच वर्ष से कम अवधि वाली जमाओं पर अब 8.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि पहले इन जमाओं पर 8.75 फीसदी ब्याज मिलता था।