हाल में जमा दरों में 0.50 फीसदी तक कटौती करने वाला एचडीएफसी बैंक मार्च तक कर्ज की दरों में कटौती करेगा। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही है।
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बताया कि हमने अपनी सावधि जमा दरें घटा दी हैं और आप देखेंगे कि मार्च तक बेस रेट नीचे आएगा।
पुरी ने कहा कि बेस रेट अथवा कर्ज की न्यूनतम दर की गणना जमाओं की लागत पर की जाती है और बैंक अपनी कर्ज की दरों में कटौती तब तक नहीं कर सकता है जब तक कि जमा दरें नीचे न आएं। उन्होंने कहा कि एक बार जमाओं पर लागत कम हो जाने के बाद बैंक इसका फायदा कर्ज लेने वालों को देगा।