सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी के-जूम लांच किया है। नया स्मार्टफोन स्पेशलाइज्ड कैमरे से लैस है।
सैमसंग का नया स्मार्टफोन 9 जुलाई से भारत में मिलेगा। गैलेक्सी के जूम www.amazon.in.पर 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। नया डिवाइस एडवांस्ड डिजिटल कैमरा टेक्नोलॉजी की पेशकश करता है। स्मार्टफोन कैप्चरिंग एबिलटी, रियल आप्टिक्स और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स से युक्त है।