फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 50 लाख कर्मचारियों को तोहफा देते हुए केंद्र सरकार ने बच्चों के शिक्षा भत्ते सहित कई तरह के अनुदानों में वृद्धि की है।
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी एक बच्चे की शिक्षा के लिए साल में 18,000 रुपये का दावा कर सकते हैं। इससे पहले उन्हें 12,000 रुपये वार्षिक रिएंबर्समेंट मिलता था।

विज्ञापन

साल में 36,000 रुपये

इसी तरह शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए महिला कर्मचारियों को विशेष भत्ते के तौर पर अब 1000 रुपये मासिक की जगह 1500 रुपये मिलेंगे।

विकलांग बच्चे की शिक्षा के लिए केंद्रीय कर्मचारी साल में 36,000 रुपये का दावा कर सकते हैं। इससे पहले विकलांग बच्चे की शिक्षा के लिए कर्मचारी दो हजार रुपये प्रति माह दावा करने के अधिकारी थे।

कर्मचारियों के लिए ये संशोधित भत्ते एक जनवरी 2014 से लागू होंगे। एक जनवरी से महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद इन भत्तों में वृद्धि की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें