सहारा इंडिया परिवार की उपभोक्ता उत्पाद बेचने वाली रिटेल कंपनी सहारा क्यू शाप का नाम देशभर में एक साथ सबसे अधिक स्टोर खोलने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
इस वर्ष 1 अप्रैल को कंपनी ने देश के 10 राज्यों में एक साथ 315 स्टोर खोले।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर इनके आंकडे़ दर्ज किए।
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहारा क्यू शाप का नाम औपचारिक रूप से दर्ज करने का प्रमाणपत्र सौंपा।
सहारा क्यू ने अपने स्तर पर और साथ ही फ्रेंचाइजी स्तर पर रिटेल स्टोर खोले हैं। कंपनी का दावा है कि ऐसे स्टोर पर बिकने वाले उसके सारे उत्पाद बिल्कुल शुद्ध है और इनमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है।