फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से उम्मीदों पर मजबूत हुआ रुपया

Wed, 27 Feb 2013 11:08 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम बजट से अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने और विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के उपायों की घोषणा होने की उम्मीद में बुधवार को मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर बंद हुआ। विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे बढ़कर 53.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिवस रुपया 54.09 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। मुद्रा बाजार में कारोबार मजबूती के साथ 54.06 के स्तर पर शुरू हुआ। सत्र में रुपया 54.07 रुपये प्रति डॉलर के निचले और 53.63 के उच्च स्तर तक गया। आखिर में पिछले सत्र के मुकाबले 23 पैसे की मजबूती लेकर 53.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मुद्रा बाजार के डीलरों का कहना है कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आने से भी रुपये में मजबूती का रुख रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें