आर्थिक समीक्षा में वित्त मंत्री द्वारा देश के आर्थिक विकास का लक्ष्य हासिल करने और महंगाई पर काबू पाने का भरोसा जताए जाने से घरेलू शेयर बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। उत्साहित निवेशकों की खरीदारी के बल पर बाजार ने अच्छी छलांग लगाई।
पिछले सत्र में 316 अंक का गोता लगाकर तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 137.27 अंक उछल कर 19,152.41 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.55 अंक चढ़कर 5,796.90 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 47.41 अंक की तेजी के साथ 6,461.73 पर और स्मॉलकैप 12.69 अंक सुधर कर 6,331.05 अंक के पर रहा।
बीएसई में आईटी टेक और हेल्थ केयर वर्ग के शेयरों को छोड़कर अन्य सभी वर्ग मुनाफे में रहे। रीयल्टी, तेल-गैस और कैपिटल गुड्स वर्ग में खासी तेजी देखी गई। बीएसई में कुल 2,930 कपंनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,442 लाभ में और 1,357 नुकसान में रहीं, बाकी 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स के मुनाफा कमाने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 3.29 फीसदी लाभ के साथ सबसे अव्वल रही। इसके अलावा एलएंडटी 3.16 फीसदी, महिंद्रा 3.03, ओएनजीसी 2.91, बजाज ऑटो 2.23, भेल 2.15, टाटा स्टील 1.97, एनटीपीसी 1.92, आईसीआईसीआई बैंक 1.75, जिंदल स्टील 1.60, आईटीसी 1.57, स्टरलाइट 1.42, आरआईएल 0.88, एचडीएफसी 0.82, सिप्ला 0.76, विप्रो 0.71, एसबीआई 0.68, हिंडाल्को 0.44, हिन्दुस्तान यूनि 0.28, मारुति 0.22, टाटा पावर 0.10, सन फर्मा 0.01 फीसदी के मुनाफे में रहीं। नुकसान उठाने वाले शेयरों में गेल इंडिया 1.72 फीसदी, इनफोसिस 1.56, टाटा मोटर्स 1.11, कोल इंडिया 1.08, हीरो मोटोकॉर्प 1.01, एचडीएफसी बैंक 0.92, टीसीएस 0.75 और रेड्डीज लैब 0.61 फीसदी के घाटे में रहे।