फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में रिकवरी, 37 पैसे मजबूत

Mon, 22 Oct 2012 07:31 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों और निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी से मुद्रा विनियम बाजार में रुपया पिछले दो कारोबारी सत्र की गिरावट से उबरकर 37 पैसे की बढ़त लेकर 53.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र यह 53.84 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर रहा था। विनिमय बाजार में कमजोरी के साथ 53.90 के स्तर पर रुपये में कारोबार की शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र में यह 53.46 के उच्चतम स्तर तक रहा। आखिर में 37 पैसे की तेजी लेकर 53.47 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें