फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया 58.15 तक पहुंचा

Mon, 10 Jun 2013 06:27 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को कारोबार शुरू होते ही रुपए में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज किया गया जो बाद में भी जारी रहा।
विज्ञापन


बाजार बंद होने तक रुपया डॉलर के मुकाबले 1.09 रुपये की भारी गिरावट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर 58.15 पर पहुंच गया। मई के बाद रुपए में 5.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि रुपए में आई गिरावट अस्थाई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कुछ दिनों में रुपया दोबारा मजबूत स्थिति में आ जाएगा।
विज्ञापन


आज डॉलर के मुकाबले रुपया 57.25 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 58.16 तक टूटा था।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि यूरो एवं अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और आयातकों की ओर से डॉलर की जबर्दस्त मांग के कारण रुपए की धारणा प्रभावित हुई।
विज्ञापन


वही दूसरी ओर, बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 0.06 फीसदी के सुधार के साथ 19,441.07 अंक पर पर बंद हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें