फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया 55 पैसे टूटा, साल की सबसे बड़ी गिरावट

Mon, 20 Apr 2015 09:33 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट के साथ रुपया डॉलर के मुकाबले 55 पैसा कमजोर होकर 62.91 पर आ गया। पिछले एक माह में रुपये का यह सबसे निचला स्तर है।
विज्ञापन


आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार मांग से रुपये पर दबाव बना। विदेशी मुद्रा के डीलर ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से आयातकों ने डॉलर की खरीदारी तेज कर दी। इसकी वजह से रुपये पर दबाव बना रहा।
विज्ञापन


इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज बाजार में घरेलू मुद्रा 62.54 प्रति डॉलर पर कारोबार शुरू किया, जबकि रुपया पिछली बंदी पर 62.36 पर था। रुपये ने कारोबारी सत्र की शुरुआत में रिकवरी का प्रयास किया और यह 62.47 तक पहुंचा। बाद में यह जोरदार गिरावट के साथ 62.93 पर पहुंचने के बाद 62.91 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें