फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद शेयर मार्केट में 400 अंकों की उछाल

Thu, 22 Aug 2013 06:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीन दिनों तक बीसएई सेंसेक्स और एनएसई गिरावट के रूख के बाद गुरूवार को बाजार में तेजी दर्ज की गई। गुरूवार को बाजार एक बार फिर से खिलखिला दिया। गुरूवार को बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की बढ़ोत्तरी के बाद बंद हुआ।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से गिरावट के बाद गुरूवार को जाकर बीएसई सेंसेक्स में 407.7 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्केट बंद होने के समय 18,312.94 अंकों पर बंद हुआ। पूरे दिन के दौरान मार्केट में 2.27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं निफ्टी में भी 105.90 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्केट बंद होने के समय निफ्टी 5,408.45 के अंक स्तर पर पहुंच गया। पूरे दिन के दौरान निफ्टी में हुए कारोबार में दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


वहीं आरबीआई के हस्तक्षेप के बाद भी रुपए ने गिरने का रूख जारी रखा और अपना न्यूनतम स्तर छू लिया। गुरूवार को रुपए ने 65.56 स्तर को छू लिया।

गुरूवार को कारोबार के दौरान रेनबैक्सी के शेयरों में 15 फीसदी, सेसा गोवा के शेयरों में 13.10, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 10 फीसदी और टाटा स्टील के शेयरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

गुरुवार को सुबह मार्केट खुलने के साथ ही करेंसी मार्केट में रुपए की कीमत 64.90 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद सुबह 9.10 मिनट पर बैंकों की तरफ डॉलर की ज्यादा डिमांड होने के चलते रुपए ने 65.05 के स्तर को छू लिया। अभी ताजा जानकारी के मुताबिक रुपए ने 65.56 रुपए के स्तर को छू लिया है।

सुबह जब बीएसई सेंसेक्स भी 17,795 के अंक स्तर पर खुला था। थोड़ी ही देर में बीएसई सेंसेक्स में 117 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी 5,260 अंकों के स्तर पर खुला था और सुबह उसमें भी 40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बुधवार को 1.4 फीसदी की गिरावट के बाद रुपए का स्तर 64.11 के स्तर पर पहुंच गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें