फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल्स रॉयस ने उतारी 4.5 करोड़ की कार

Sat, 22 Sep 2012 01:41 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की सुपर लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स रॉयस मोटर कार्स ने 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की फैंटम सीरीज-2 कार को भारतीय बाजार में पेश किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने एक कार्यक्रम में इस आलीशान कार को पेश करते हुए बताया कि 6.75 लीटर के बेहद ताकतवर इंजन से लैस यह कार महज 5.7 सेकंड में ही शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकती है। फैंटम सीरीज-टू की हरेक कार तक्नीशियनों के हाथों से तैयार की गई है। इसका निर्माण ब्रिटेन के गुडवुड में स्थित रोल्स रॉयस के कारखाने में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें