केंद्र सरकार को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के चलते करीब एक करोड़ धनी उपभोक्ता अपनी एलपीजी सब्सिडी छोड़ देंगे। प्रधानमंत्री ने अपील की थी कि जो लोग बाजार मूल्य पर एलपीजी खरीद सकते हैं, वे एलपीजी सब्सिडी न लें।
एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ का है। देखते हैं कितने और लोग एलपीजी सब्सिडी नहीं लेने का निर्णय लेते हैं। देश में करीब 15.3 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं।
पिछले हफ्ते एक वैश्विक ऊर्जा कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि अभी तक 2.8 लाख लोग एलपीजी सब्सिडी लेना छोड़ चुके हैं, इससे 100 करोड़ रुपये की बचत हुई है।