फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक खरीदेगा 8,000 करोड़ की प्रतिभूतियां

Thu, 27 Dec 2012 09:00 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रा नकदी की स्थिति में सुधार के लिए 28 दिसंबर को खुले बाजार से आठ हजार करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदेगा। रिजर्व बैंक ने कहा कि मौद्रिक नीति के अनुरूप चलते हुए उसने बाजार में मुद्रा तरलता बढ़ाने के इरादे से खुले बाजार से सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस फैसले के तहत 28 दिसंबर को खुले बाजार से करीब आठ हजार करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिभूतियां खरीदी जाएंगी। रिजर्व बैंक के मुताबिक वह वर्ष 2017, 2022 और 2027 में पूर्णता हासिल करने वाली सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा।

इसके पहले 21 दिसंबर को भी रिजर्व बैंक ने खुले बाजार से 7,912.22 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां खरीदी थीं। इससे मुद्रा बाजार में रुपये की स्थिति सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें