कार कंपनी रेनो नेे अपनी कॉम्पैक्ट कार पल्स के अपडेटेड वर्जन को लांच कर दिया। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 5.03 लाख रुपये है।
रेनो इंडिया के ऑपरेशन्स कंट्री सीईओ और एमडी सुमित साहनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि नया वर्जन पहले से अधिक आकर्षक है। नई पल्स 1.5 लीटर डीजल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में लांच किए गए हैं।
नए वर्जन में ऑटोमेटिक हेड लैम्प है और स्टीयरिंग पर कंट्रोल पैनल लगा है। चालक की सीट को और भी अधिक आरामदेह बनाने के लिए हाइट को एडजस्ट करने वाला बनाया गया है।