रिलायंस पावर ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की तीनों जल विद्युत परियोजनाओं को खरीदने के लिए एक समझौता किया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड और जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने इस बारे में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।
जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 1,800 मेगावॉट है। कंपनी का असेट बेस लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।