रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने यमन तेल ब्लॉक में अपनी हिस्सेदारी बेचने संबंधी करार पर हस्ताक्षर किए हैं। रिलायंस ने यमन के तेल ब्लॉक-9 में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी इंडोनेशिया की मेडको एनर्जी को बेचने का फैसला किया है।
यह करार रिलायंस की दुबई स्थित सब्सीडियरी कंपनी रिलायंस एक्सप्लोरेशन एंड प्रॉडक्शन डीएमसीसी द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि मेडको यमन मलिक इंडोनेशिया की मेडको एनर्जी इंटरनेशनल की सब्सीडियरी कंपनी है।