फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस समूह ने बेचा बिग सिनेमाज मल्टीप्लेक्स बिजनेस

Tue, 16 Dec 2014 09:21 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह ने अपनी बिग सिनेमाज यूनिट दक्षिण भारत के कार्नीवाल समूह को बेच दी है। इस सौदे से समूह की वित्तीय सेवा कंपनी रिलायंस कैपिटल का कर्ज 700 करोड़ रुपये तक कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मल्टीप्लेक्स सेक्टर में हुए अब तक के सबसे बड़े सौदे में रिलायंस कैपिटल की यूनिट रिलायंस मीडियावर्क्स ने बिग सिनेमाज बिजनेस की बिक्री की है।

इसमें आईमैक्स वडाला मल्टीप्लेक्स की मुंबई में रीयल एस्टेट असेट्स और दूसरी संपत्तियां शामिल नहीं है। रिलायंस समूह इन संपत्तियों को अलग से 200 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहा है।

दोनों कंपनियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि कार्नीवाल सौदे से रिलायंस कैपिटल का कर्ज  लगभग 700 करोड़ रुपये कम होगा। हालांकि कंपनियों ने सौदे की सटीक राशि का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


रिलायंस कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम घोष ने कहा कि यह सौदा अपनी कोर वित्तीय सेवाएं कारोबार पर फोकस करने के साथ गैर अहम कारोबार मेें निवेश कम करने और कर्ज घटाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इस सौदे से कार्नीवाल तीसरा सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर बन जाएगा और देश भर में 300 स्क्रीन से अधिक में इसकी उपस्थिति होगी। कारोबार में दूसरी प्रमुख कंपनियों में पीवीआर और आईनॉक्स शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें