फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस समूह और प्राइम फोकस ने मिलाया हाथ

Thu, 03 Jul 2014 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल-धीरूभाई अंबानी रिलायंस समूह की इंटरटेनमेंट कंपनी ग्लोबल फिल्म एंड मीडिया सर्विसेज ने प्राइम फोकस के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन

 
दोनो कंपनियां मिलकर ग्लोबल स्तर पर इंटरटेनमेंट कारोबार करेगी। नई इकाई का कुल कारोबार 1800 करोड़ रुपये का होगा।

समझौते पर दोनों कंपनियों द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार नई इकाई दुनिया की सबसे बड़ी इंटरेटेनमेंट कंपनी होगी। जिसके पास 2000 करोड़ रुपये के आर्डर होने के साथ करीब 5500 कर्मचारी होंगे। जो कि अमेरिका, यू.के, कनाडा, चीन, सिंगापुर और भारत में अपना कारोबार करेगी।

समझौते के तहत रिलायंस मीडिया वक्र्स प्राइम फोकस में 120 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जो कि 30.2 फीसदी हिस्सेदारी होगी। जबकि इतना ही निवेश प्राइम फोकस के प्रमोटर्स निवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रिलायंस मीडिया वक्र्स और प्राइम फोकस के प्रमोटर्स ओपने ऑफर भी अगले 26 फीसदी संयुक्त हिस्सेदारी के लिए लाएंगे। प्राइम फोकस के प्रमुख नमित मल्होत्रा नई इकाई के प्रमुख होंगे।

इस समझौते के लिए रिलायंस मीडिया वक्र्स का अन्सर्ट एंड यंग इंडिया सलाहकार था। जबकि प्राइम फोकस के लिए सेंट्रम कैपिटल सलाहकार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें