फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नहीं महंगा होगा होम-कार लोन!

Mon, 06 Jan 2014 07:02 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में भी ग्राहकों को राहत देने जा रहा है।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक 28 जनवरी को अपनी नीतिगत एवं मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरें अपरिवर्तित रख सकता है।

बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक द्वारा जुलाई में किए गए सख्त उपायों के चलते रिकवरी अब जून 2014 के बाद देखने को मिलेगी। सब्जियों की घटती कीमतों के चलते दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 9.4 फीसदी पर आ सकती है।

बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि हमें उम्मीद है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन 28 जनवरी को अपनी समीक्षा में ब्याज दरों को मौजूदा स्तर पर ही बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विगत 18 दिसंबर को मध्य तिमाही की समीक्षा में भी रिजर्व बैंक गवर्नर ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, इसके साथ ही राजन ने यह भी कहा था कि यदि महंगाई उम्मीद के अनुरूप नीचे नहीं आती है, तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें