फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई के सिक्के पर 'प्रकट' होंगी मां वैष्णो देवी

Wed, 22 May 2013 12:39 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 5 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेगा।
विज्ञापन


आरबीआई ने जानकारी दी कि सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ होगा और उसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इसकी बायीं ओर हिंदी में भारत और दायीं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। साथ ही इस पर अंक व अंग्रेजी में 5 रुपये अंकित होगा।
विज्ञापन


सिक्के की पिछली तरफ बीच में माता वैष्णो देवी की तस्वीर होगी और हिंदी व अंग्रेजी में इस पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लिखा होगा। तस्वीर के नीचे वर्ष ‘2012’ और सिल्वर जुबली लिखा होगा।
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि यह सिक्के आम सिक्कों की तरह ही उपयोग में लाए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें