फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की आभूषणों पर मिलेगा ज्यादा कर्ज

Wed, 23 Jul 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दे रखा था, कि वह किसी भी हालत में एक लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज स्वीकृत नहीं कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने एक लाख रुपये की सीमा दिसंबर 2013 में तय की थी।
विज्ञापन


बैंक अब एक लाख रुपये से ज्यादा भी दे सकेंगे कर्जमंगलवार को रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक अब खुद तय कर सकेंगे, कि सोने के आभूषणों पर अधिकतम कर्ज देने की सीमा क्या होगी। इसके लिए उन्हें अपने निदेशक मंडल से मंजूरी लेनी होगी।

रिजर्व बैंक ने हालांकि कर्ज देने की फाइनेंस सीमा और अधिकतम अवधि में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक अभी भी ज्वेलरी की कुल कीमत का 75 फीसदी ही फाइनेंस कर सकेंगे। इसी तरह सोने के आभूषणों पर पहले की तरह 12 महीने से ज्यादा की अवधि के लिए कर्ज नहीं दे सकेंगे। बैंक इसी तरह मासिक आधार पर ब्याज का निर्धारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें