जनता को आगाह करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शनिवार को उसके नाम से बैंक खातों की जानकारी लेने वाले फर्जी मोबाइल एप से सतर्क रहने को कहा है। आरबीआई का कहना है कि उसने ऐसा कोई एप तैयार नहीं किया है और इसका इस्तेमाल लोग अपनी जिम्मेदारी पर करेंगे।
आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप पर इन
दिनों बैंक अकाउंट में बैलेंस की जानकारी की सुविधा देने वाले एक एप का
संदेश लोगों को मिल रहा है।