केंद्रीय रेलवे ने मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मडगांव के बीच 2 तत्काल स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं। रेलवे ने यह कदम यात्रियों की बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए उठाया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक भारतीय रेलवे में यह पहली बार है जब एक तत्काल स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। पिछले ही सप्ताह रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को तत्काल स्पेशल के नाम से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने की इजाजत दी है।
केंद्रीय रेलवे के अधिकवक्ता ने कहा है इन तत्काल स्पेशल ट्रेनों की टिकट की बुकिंग कम्प्यटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर से या ऑनलाइन की जा सकती है।
केंद्रीय रेलवे के अनुसार यह दोनों स्पेशल ट्रेनें थाने, पनवेल, रोहा, मनगांव, खेद, चिपलुन, रत्नागिरी, वैभववाड़ी रोड, कांकावली, कुंदल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और कार्माली पर रुकेंगी। इन ट्रेनों में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 6 जनरल क्लास होंगी। इनके लिए बुकिंग 8 मई से ही शुरू हो चुकी हैं।