संसद में पेश रेल बजट से हुई मायूसी और आगे सख्त आम बजट आने की आशंकाओं के बीच ब्ल्यूचिप कपंनियों में हुई भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार लुढ़क गए।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 316.55 अंक ढहकर 19015.14 अंक के स्तर पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.40 अंक गिरकर 5761.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
रेल मंत्री पवन बसंल ने मंगलवार को संसद में वित्त वर्ष 2013-14 का रेल बजट पेश किया। हालांकि बजट में सीधे तौर पर रेल किराए में इजाफे का प्रस्ताव नहीं किया गया। लेकिन माल भाडे़ में ईधन अधिभार जोडे़ जाने की व्यवस्था ने कारोबारी जगत को मायूस किया।