फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुराम राजन होंगे रिजर्व बैंक के नए गवर्नर

Tue, 06 Aug 2013 11:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे। राजन डॉ. डी. सुब्बाराव का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 4 सितंबर को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के रूप में अर्थशास्त्री रघुराम राजन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजन की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी।

50 वर्षीय राजन रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर होंगे। विश्व मुद्रा कोष के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री राजन को पिछले साल अगस्त में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


राजन को ऐसे समय में रिजर्व बैंक के गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है जब रुपया रिकार्ड न्यूनतम स्तर तक लुढ़क चुका है और देश की अर्थव्यवस्था एक दशक के निचले स्तर पर है।

राजन के समक्ष बढ़ते चालू खाता घाटा की भरपाई के साथ आर्थिक विकास को पटरी पर लाने के लिए मौद्रिक उपाय करने की भी चुनौती होगी।

रघुराम राजन जैसे प्रमुख अर्थशास्त्री का रिजर्व बैंक का गवर्नर बनना खुशी की बात है। वह ऐसे समय में आरबीआई की कमान संभाल रहे हैं, जब देश की अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है। औद्योगिक क्षेत्र की सुस्त विकास दर, चालू खाते का बड़ा घाटा और रुपये में जारी गिरावट इस समय सबसे बड़ी चुनौती हैं। ऐसे हालात में कारगर मौद्रिक नीति तैयार करना एक कठिन चुनौती होगी।-नैना लाल किदवई, अध्यक्ष, फिक्की
विज्ञापन


प्रमुख चुनौतियां--
- लगातार कमजोर पड़ता रुपया
- महंगाई पर नियंत्रण लाना
- कर्ज सस्ता करना
- नए बैंकिंग लाइसेंस
- घटते विदेशी मुद्रा भंडार को रिकवर करना

डॉ. रघुराम राजन (परिचय)
जन्म: 3 फरवरी, 1963 (भोपाल में)

शिक्षा
बीटेक- आईआईटी दिल्ली
एमबीए- आईआईएम अहमदाबाद
डॉक्टरेट- मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

कैरियर
शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर रहे।
दिसंबर 2003 से 2006 तक आईएमएफ के इकोनामिक काउंसलर और डाइरेक्टर ऑफ रिसर्च के पद पर रहे।
नवंबर, 2008 में प्रधानमंत्री के मानद आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया।
अगस्त, 2012 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किए गए।

अवॉर्ड
2003 में फिसर ब्लैक प्राइज।
2010 में फाइनेंसियल टाइम्स और गोल्डमैन सॉक्स बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें