फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हो सकता है इंपोर्टेड सामान

Tue, 06 Aug 2013 09:19 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये में गिरावट का सिलसिला थामने के लिए सरकार कई लग्जरी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा सकती है। वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसी वस्तुओं की सूची तैयार की जा रही है, जिन पर तुरंत आयात शुल्क बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


रुपये की कमजोरी दूर करने के लिए सरकारी कोशिशें चालू खाते के घाटे (सीएडी) को कम करने पर टिकी हैं। इसके लिए वित्त मंत्रालय जल्द ही कुछ बड़े उपायों का ऐलान कर सकता है।

जिन गैर आवश्यक वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी है, उनमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामानों को भी शामिल किया जा सकता है। मंत्रालय के अधिकारियों ने ऐसे वस्तुओं की सूची बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत वित्त वर्ष के दौरान पेट्रोलियम और सोने के महंगे आयात की वजह से चालू खाते का घाटा जीडीपी के रिकॉर्ड 4.8 फीसदी तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें