स्विट्जरलैंड की घड़ी निर्माता कंपनी राडो ने नया डायमास्टर सेरामिक कलेक्शन लांच किया है।
इसे राडो के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता रितिक रोशन यह आकर्षक मॉडल चमकीले एवं मैट ब्लैक, व्हाइट और प्लाज्मा हाईटेक सेरामिक में पेश कर रहे हैं।
राडो डायमास्टर कलेक्शन हर व्यक्ति के लिहाज से अलग-अलग स्टाइल में उपलब्ध हैं। राडो ने इसके साथ पांच हाईटेक सेरेमिक ब्रेसलेट भी लांच किए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हर कलाई पर फिट होंगे।