सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने पी.जे. नायक कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ 23 मई को हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल का फैसला किया है।
दरअसल पिछले सप्ताह एक्सिस बैंक के पूर्व चेयरमैन पी. जे. नायक की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया था सरकार को सार्वजनिक बैंक में अपनी हिस्सेदारी 50 फीसदी से भी कम कर लेना चाहिए।
सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने इन सिफारिशों के विरोध में ही 23 मई को हड़ताल का आह्वान किया है।