फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह ने कहा, सलमान ने नहीं पी थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन मामले में एक गवाह के बयान से अभिनेता सलमान खान को राहत मिली है। गवाह ने कहा है कि घटना के वक्त सलमान ने शराब नहीं पी रखी थी, क्योंकि उनके मुंह से शराब की गंध नहीं आ रही थी।
विज्ञापन


सलमान के पड़ोसी 63 वर्षीय फ्रांसिस फर्नांडीस ने मामले की सुनवाई कर रहे जज डीडब्ल्यू देशपांडे के सामने कहा कि घटना के बाद लोगों की चीख सुनकर वह मौके पर गए थे, जहां हाथ में लाठी और पत्थर लिए लोगों ने अभिनेता को घेर रखा था।

सलमान की चाल भी सामान्य थी

फर्नांडीस ने कहा कि वह सलमान को बचपन से जानते हैं और उसी इलाके में रहते हैं जहां अभिनेता का घर है।

साल 2002 में यह दुर्घटना भी इसी इलाके में हुई थी। उन्होंने कहा कि जब वह सलमान के पास गए तो उनके मुंह से किसी प्रकार की दुर्गंध नहीं आ रही थी।

उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। वह सामान्य लग रहे थे और उनकी चाल भी सामान्य थी।
विज्ञापन

जेडब्ल्यू मैरियट होटल के बार में शराब पी थी

फर्नांडीस ने यह बयान सलमान के वकील श्रीकांत शिवाडे के सवालों के जवाब में दिया। अभियोग पक्ष ने सलमान पर घटना के वक्त शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर 2002 को घटना से पहले सलमान ने दोस्तों के साथ जेडब्ल्यू मैरियट होटल के बार में शराब पी थी। फर्नांडीस ने कहा कि घटना स्थल से उन्होंने सलमान को उनके घर की तरफ ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें