फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ की ब्याज दर बढ़ाने के नाम पर हुई खानापूर्ति

Tue, 16 Feb 2016 10:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉविडेंट फंड (भविष्य निधि) में योगदान करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की गई है। वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.75 से बढ़ा कर 8.8 फीसदी कर दी गई है। हालांकि श्रमिक संगठनों की ओर से 8.90 फीसदी की मांग की गई थी। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस वृद्धि को अंतरिम करार दिया है और संकेत दिया है कि आगे इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन


दत्तात्रेय ने मंगलवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ट्रस्टियों के केंद्रीय बोर्ड की 211वीं बैठक के बाद पीएफ ब्याज दर में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से भारत में भी ब्याज दर में गिरावट आ रही है।

रिजर्व बैंक और दूसरे सरकारी संगठन बाजार के ट्रेंड पर नजर रखे हुए हैं। ऐसी परिस्थिति में हमने पीएफ पर 8.8 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है। पिछली बार हमने 8.75 फीसदी ब्याज दिया था। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों ने 8.90 फीसदी की मांग की थी लेकिन हमने 8.80 फीसदी ब्याज दर की घोषणा की है।
विज्ञापन


पिछली बार हमने 8.75 फीसदी ब्याज दिया था। हम ब्याज दर में कमी नहीं करते। यह हमारा उद्देश्य है और हम इससे पीछे नहीं हटना चाहते। उन्होंने बताया कि अगर हम 8.9 फीसदी ब्याज देते तो सरप्लस 285 करोड़ रुपये का ही रह जाता। 8.8 फीसदी ब्याज देने से सरप्लस 673 करोड़ रहेगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें