केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में सदस्य के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीसीआई कारोबार के अनुचित तौर तरीकों पर अंकुश लगाने का काम करता है।
इस वर्ष की शुरूआत में सीसीआई के सदस्य एसएन ढींगरा और गीता गौरी के सेवानिवृत्त होने से ये पद खाली हुए हैं।
सीसीआई की वेबसाइट पर मौजूद नोटिस के मुताबिक कंपनी मामलों के मंत्रालय ने इन पदों के लिए 24 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।