फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए रुपए की रूलाई से क्या-क्या हो जाएगा महंगा?

Wed, 21 Aug 2013 08:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यकीन मानिए ये खबर आप तक पहुंचाते हुए हमें भी कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा। लेकिन क्या करें, रुपए ने गिरावट का ऐसा रिकॉर्ड बनाने की ठानी है कि थामे नहीं थम रहा।
विज्ञापन


रुपए की गिरती कीमत के चलते आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण उत्पाद महंगे हो सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे दस सामान के बारे में, जो महंगा होने के साथ रुपए की पिटाई के जख्म हमारी जेबों पर छोड़ सकते हैं।

एलईडी और एलसीडी टीवी
रुपए की गिरती कीमत ने सरकार की मुसीबत कर दी है। रुपए में सुधार के लिए उसने एलईडी और एलसीडी टीवी को आयात शुल्क से मिलने वाली छूट खत्म कर दी थी।

इससे मलेशिया, थाइलैंड और चीन के रास्ते आने वाले सस्ते एलईडी और एलसीडी टीवी, सस्ते नहीं रह जाएंगे। अगर रुपए की तबीयत ठीक नहीं हुई, तो इनके दामों में 4 फीसदी तक उछाल आ सकता है।
विज्ञापन


रुपये का निकला दम, बाजार बेदम

वॉशिंग मशीन
अगर आपने अपनी मां या पत्नी ने जल्दी ही नई वॉशिंग मशीन लाने का वादा किया था, तो अपनी जेब संभाल लीजिए। कंपनियां इसके भी दाम बढ़ाने वाली हैं।

भले उनके पास स्टॉक रखा हो, लेकिन रुपए की गिरावट की आड़ में वे अपना फायदा समेटना चाहती हैं। रुपए के कारण आगामी त्योहारी सीजन में भी दिक्कत हो सकती है, क्योंकि कंपनियां इस सीजन में दो फीसदी और दाम बढ़ा सकती हैं।

फीचर्स फोन और स्मार्ट फोन
बातों की दुनिया में अब फीचर्स फोन और स्मार्टफोन, दोनों को ही तवज्जो दी जा रही है। अगर आप फीचर्स या स्मार्टफोन लेने की तैयारी में हैं, तो ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार रहिए।

इसका मुख्य कारण यह है कि सभी बड़ी कंपनियों के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर अब तक भारत में नहीं हैं। अधिकतर बड़ी कंपनियां के फोन, उसके पार्ट्स और चिप आयात करती हैं। सो ये सभी महंगा हो जाएगा।

बादाम
भारत में कैलोफोर्निया से आने वाले बादाम की मात्रा काफी ज्यादा है। एशिया के सबसे बड़े ड्राई फ्रूट मार्केट खारी बावली में भी बाहर के बादाम को पसंद किया जाता है।

बादाम खाने के शौकीन लोगों को इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। रुपए की कीमत में गिरावट से बादाम का आयात भी 5-7 फीसदी हो सकता है।

आरबीआई से नरमी की उम्मीद में उछला बाजार

रेफ्रिजेटर
महंगाई के इस दौर में ठंडक भी दूर दिखाई दे रही है। रेफ्रिजेरेटर की कीमतों में भी अचानक बढ़ोतरी की सुगबुगाहट हो शुरू हो गई है।

जिन चीजों की मार्केट वैल्यू भविष्य में घट जाएगी, उन सभी की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कई बड़ी कंपनियों ने रेफ्रिजेरेटर की कीमतों में 2.5-3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की योजना बनाई है।

खाद्य तेल
अगली बार जब आप खाद्य तेल लेने जाएं और दुकानदार आपसे एक लीटर तेल के अधिक रुपए मांग ले, तो उस पर चिल्ला मत दीजिएगा। रुपए की गिरती कीमत के सहारे खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियां आपसे ज्यादा रुपए लेने की तैयारी में हैं।

अगर यहीं हालात कायम रहे, तो खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियां भविष्य में एक लीटर खाद्य तेल 150 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा करेंगी। और मजबूरी में आपके पास कोई चारा भी नहीं होगा।

रुपये को संभालने के लिए सरकार ने खेला बड़ा दांव

लैपटॉप और डेस्कटॉप
टेक्नोलॉजी के दौर में हर कोई टेकसेवी होना चाहता है। कई स्कूल-कॉलेजों ने तो ई-लर्निंग कॉन्सेप्ट शुरू कर डेस्कटॉप और लैपटॉप की अनिवार्यता और बढ़ा दी है।

भविष्य में लैपटॉप बांटने के लिए सियासी दलों को भी अपने फंड में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार रहना चाहिए। लैपटॉप की कीमतों में 8 फीसदी तक और डेस्कटॉप पीसी की कीमतों में 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

चॉकलेट और कंफेक्शनरी उत्पाद
इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाइलैंड से आने वाली आयतित चॉकलेट और कंफेक्श्ानरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।

गिफ्ट देने में आयतित चॉकलेट और कंफेक्शनरी उत्पादों का खास उपयोग किया जाता है। मार्केट में चल रहे ट्रेंड के अनुसार इनकी कीमतों में 10 फीसदी तक की बढोतरी हो सकती है।

कॉस्मेटिक उत्पाद
देश में बनने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के अलावा हमारे यहां विदेशी ब्रांड की मांग में भी हालिया वक्त में काफी उछाल दर्ज किया गया है।

विदेशी कॉस्मेटिक ब्रांड लोगों के लिए स्टेटस सिंबल तक बन चुके हैं। इनकी खपत तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां का मुनाफा भी है। इसी मुनाफे को बचाने के लिए कॉस्मेटिक कंपनियां अपने प्रोडक्ट 6-8 फीसदी तक महंगे कर सकती हैं।

आयातित कपड़े
देश में कई नामी-गिरामी कंपनियों के रीटेल स्टोर खुल चुके हैं। इनमें कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जिनके एक्सक्लूसिव स्टोर हमारे कई शहरों में उपलब्ध हैं।

इन स्टोर में बिकने वाले अपैरल की मांग अच्छी है, क्योंकि ब्रांडेड कपड़े हमेशा से डिमांड में रहते हैं। लेकिन इनका शौक भी महंगा पड़ेगा। जल्द ही आयातित अपैरल के दाम 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें