फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली खरीदने की मिल सकती है सुविधा

Tue, 15 Jul 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग पॉवर एक्सचेंज के जरिए 24 घंटे बिजली खरीद और आपूर्ति की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। यदि ऐसा होता है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा राज्यों को होगा, जो कि किसी आपात स्थिति में न केवल बिजली खरीद सकेंगे, बल्कि उसकी आपूर्ति भी जल्द से जल्द प्राप्त कर सकेंगे। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) द्वारा जुलाई में पॉवर एक्सचेंज से बिजली की खरीद और आपूर्ति पर एक पेपर तैयार किया गया है। जिसमें 24 घंटे बिजली खरीद और आपूर्ति देने का प्रस्ताव है। इसके तहत इंट्रा-डे कारोबार के तहत पॉवर एक्सचेंज से 24 घंटे बिजली खरीदने का विकल्प देने की बात कही गई है। वहीं दूसरे प्रस्ताव के तहत शाम की मार्केट का भी विकल्प दिया गया है। जो कि 24 घंटे सप्ताह के सभी दिन खुली रहेगी। इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों से सीईआरसी ने उनकी राय मांगी है।इंडस्ट्री के अनुसार पॉवर एक्सचेंज में प्रमुख रुप से पांच तरह से बिजली का कारोबार किया जाता है। पहले तरीके जिसे डे-एहेड कहा जाता है, उसमें सुबह और दोपहर में एक निश्चित अवधि में बिजली की खरीद की जाती है। लेकिन उसकी आपूर्ति करीब 24 घंटे बाद होती है। इसके अलावा इंट्रा-डे ट्रेंडिंग, आकस्मिकता के आधार पर प्रतिदिन ट्रेडिंग, साप्ताहिक आधार पर बिजली की ट्रेंडिंग और रोलिंग आधार पर बिजली की खरीद होती है।इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सीईआरसी के हम प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं। जहां तक 24 घंटे बिजली खरीद और आपूर्ति की सुविधा देने का सवाल है, तो मोटे तौर पर यह एक अच्छा कदम है। हालांकि सीईआरसी ने जो दो विकल्प दिए हैं, उस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।गर्मी में बिजली की मांग एक्सचेंज में बढ़ीइंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड  के अनुसार मानसून में देरी और गर्मी बढऩे का असर स्पॉट एक्सचेंज से बिजली की खरीद की मांग में तेजी आई है। बिजली की मांग जून के महीने में 11 फीसदी ज्यादा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मई 2014 की तुलना में जून 2014 में पूर्वोत्तर भारत में 67 फीसदी, पंजाब क्षेत्र में 45 फीसदी, पूर्वी क्षेत्र में 21 फीसदी, दक्षिण क्षेत्र में 19 फीसदी और उत्तरी क्षेत्र में 6 फीसदी ज्यादा बिजली खरीदी गई है। इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र में 6 फीसदी कम बिजली खरीदी गई है।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें