वित्त मंत्री पी चिदंबरम का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में वित्तीय घाटे को 5.3 फीसदी पर लाना एक मुमकिन लक्ष्य है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरी समझ में यह ‘मुमकिन’ है। चिदंबरम ने कहा कि ग्लोबल आर्थिक हालात के चलते आर्थिक मजबूती के लक्ष्यों से अस्थायी रूप से भटकने के बावजूद वित्तीय नीति हालात को तेजी से पटरी पर लौटा लाने की ओर बढ़ रही है।
गौरतलब है कि बजट में सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में वित्तीय घाटे को 5.1 फीसदी पर समेटने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे बाद में बढ़ा कर 5.3 फीसदी कर दिया गया। इससे पहले वित्त वर्ष 2011-12 में वित्तीय घाटा 5.9 फीसदी रहा था।