फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी ने लांच किया पहला रेमिट कार्ड

Tue, 06 Nov 2012 10:38 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल मनी ट्रांसफर ब्रांड एक्सप्रेस मनी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिलकर देश का पहला रेमिट कार्ड लांच किया है। पीएनबी एक्सप्रेस मनी रेमिट कार्ड एक प्रीपेड प्रोडक्ट है। देशभर में कहीं से भी ग्राहक इस रेमिट कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम के जरिए विदेश से भेजे गए पैसे बिना किसी परेशानी व शुल्क के निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह रेमिट कार्ड पीओएस टर्मिनल पर भी स्वीकार किए जाएंगे। यह कार्ड मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (एमटीएसएस) के तहत विदेश से पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करता है। पीएनबी एक्सप्रेस मनी रेमिट कार्डधारक एटीएम से एक दिन में 25,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। यह कार्ड निशुल्क एसएमएस अलर्ट की सुविधा उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें