फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 06 Nov 2012 10:31 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन, लदान और उपलब्ध भंडार के बारे में ऑनलाइन जानकारी नहीं देने वाली 53 चीनी मिलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि पेराई सत्र 2011-12 में पूरे देश में 527 चीनी मिलों में गन्ने की पेराई हुई थी। उनमें से 484 ने अगस्त 2012 तक अपने नवीनतम आंकडे़ ऑनलाइन कर दिए थे, लेकिन 53 मिलें ऐसा करने में असफल रही हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार आंकडे़ भेजने में असफल रहने वाली मिलों में सबसे अधिक 28 महाराष्ट्र की हैं। इसमें कर्नाटक की नौ, उत्तर प्रदेश की आठ, आंध्र प्रदेश की पांच, मध्य प्रदेश की दो और ओडिशा की एक मिल शामिल है।

केंद्र सरकार ने चीनी सीजन 2011-12 से सभी चीनी मिलों के लिए ऑनलाइन प्रणाली बनाई है। इसके माध्यम से मिलों को गन्ना पेराई, गन्ना उत्पादन, चीनी लदान और चीनी भंडार की आनलाइन जानकारी देना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें