पेट्रोल के दामों में इस महीने 1.6 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा सकती
है। डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री
पर लाभ हो रहा है। रुपया अब डॉलर के मुकाबले पांच महीने के उच्चतम स्तर पर
पहुंच गया है, जिससे तेल कंपनियों की आयात लागत कम हुई है।
तेल
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1 अक्तूबर से हमें पेट्रोल की
बिक्री पर 1.60 रुपये प्रति लीटर का लाभ हो रहा है। आगे भी यदि लाभ की यही
स्थिति बनी रहती है तो दामों में कटौती पर विचार किया जा सकता है।
मालूम
हो कि पेट्रोल के दामों में पिछली बार 24 जुलाई को 70 पैसे प्रति लीटर की
बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसके दाम 68.48 रुपये प्रति लीटर
हो गए थे। हालांकि तेल कंपनियां दामों में कटौती को लेकर चुप्पी साधे हुए
हैं, लेकिन माना जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के करीब
आने पर यह कटौती की जाएगी।