फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल एक रुपये सस्ता, डीजल जस का तस

Mon, 15 Apr 2013 11:44 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के कारण तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम एक रुपए प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। इसमें वैट शामिल नहीं है। नई दरें आधी रात से लागू होगी।
विज्ञापन


तेल कंपनियों ने एक माह में तीसरी दफा पेट्रोल के दाम कम किए हैं। वैट शामिल करने के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 66.09 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले 3 अप्रैल को पेट्रोल के दाम करीब एक रुपए प्रति लीटर कम हुए थे।

दूसरी ओर, डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की। सरकार ने तेल कंपनियों को डीजल बिक्री पर बढ़ते घाटे की भरपाई के लिए 40-50 पैसा प्रति लीटर प्रति माह इजाफे की छूट दे दी है।
विज्ञापन


पिछले तीन माह से लगातार डीजल के दाम में आंशिक बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद तेल कंपनियों को डीजल बिक्री पर 6 रुपए 48 पैसा प्रति लीटर का नुकसान अब भी हो रहा है।

इसके अलावा किरोसिन पर 30.49 रुपए प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस पर 433 रुपए प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष में तेल कंपनियों को पेट्रोल बिक्री 1,050 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इसमें इंडियन ऑयल का नुकसान करीब 500 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें