फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल दोनों हुए सस्ते, जानिए नई कीमत?

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर कम हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 36 डॉलर के स्तर तक आ जाने के कारण कीमतें कम हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 46 पैसे सस्ता हो गया है। यह घटी हुई कीमत मंगलवार आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगी। दिल्ली में पेट्रोल अब 59.98 रूपए प्रति लीटर और डीजल 46.09 रूपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


माना जा रहा थ्ाा कि पेट्रोल की कीमत एक रुपये तक सस्ती हो सकती है जबकि डीजल के मूल्य में दो रुपये की गिरावट आ सकती है। पिछले 15 दिन में ये दूसरी बार तेल के दामों में कमी की जाएगी।

तेल के दाम सस्ते करने के पीछे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट को माना जा रहा है। जो पिछले एक पखवाड़े में दस फीसदी तक कम हो चुकी है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत घटने का सीधा लाभ आम जनता की जेब में जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटी कच्चे तेल की कीमत

बता दें कि कुछ दिन पहले तक कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 41.17 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रही ‌थी। पिछले दिनों इसके दामों में तेजी से गिरावट आई जिसके चलते कीमत 36.65 डॉलर प्रति बैरल तक रह गई।

जानकारों के अनुसार कच्चे तेल की कीमत ‌पिछले दस सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इसी वजह से अब घरेलू बाजार में भी तेल के दामों में कमी का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में मंगलवार आधी रात के बाद पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कमी की जा सकती है।

हालांकि कुछ जानकार ये भी मान रहे हैं कि यह कमी एक रुपये और दो रुपये से बढ़कर कुछ ज्यादा भी हो सकती है। लेकिन इस बात की संभावना कम ही है क्योंकि सरकार तेल की कीमतों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी भी कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें