तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेश इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने डॉलर और यूरो आधारित बांडों के माध्यम से 2.2 अरब डॉलर अर्थात 11 हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है।
ओवीएल ने एक बयान मे कहा है कि इस पूंजी से मोजाम्बिक के रोवुमा एक क्षेत्र की 16 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने में लिए ऋण को कम करने में मदद मिलेगी। इसमें 1.5 अरब डॉलर और 52 करोड़ 50 लाख यूरो शामिल हैं।
बांडों पर गारंटी ओएनजीसी के तरफ से दी गई है। कंपनी ने कहा कि इन बांडों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से बीएनपी परिबास, सिटीग्रुप, डीबी, आरबीएस एवं स्टैंडर्ड चार्टर्ड को सौंपी गई है।