फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमंत्रण के जरिए 2 दिसंबर से शुरू होगी वनप्लस वन की बिक्री

Thu, 27 Nov 2014 09:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने लोकप्रिय ‘वन’ स्मार्टफोन की बिक्री 2 दिसंबर से भारत में शुरू कर देगी। इसकी बिक्री आमंत्रण के जरिए केवल अमेजॉन डॉट इन पर होगी। कंपनी ने अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन पहले 64जीबी वाले वर्जन की कीमत 25,000 रुपये से कम रहने की बात कही जा चुकी है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में कंपनी अस्तित्व में आई थी। वनप्लस का कहना है कि लांच के दिन ही वन स्मार्टफोन की कीमत की घोषणा की जाएगी। कंपनी की वैश्विक आमंत्रण प्रणाली की तर्ज पर वनप्लस वन र्स्माटफोन की खरीदारी आमंत्रण वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगी। भारत में यूजर्स को वनप्लस और अमेजॉन के जरिए भारत के लिए विशेष आमंत्रण प्राप्त होगा।

कंपनी का कहना है कि वनप्लस और अमेजॉन प्लेटफार्म को एकीकृत किया गया है जिससे कि वनप्लस अकाउंट द्वारा आमंत्रण क्लेम का इस्तेमाल अमेजॉन वनप्लस वन पेज पर खरीदारी के लिए किया जा सके। यूजर वनप्लस वन के आमंत्रण के लिए वनप्लसडॉटनेट/इन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


वनप्लस ने बयान में कहा है कि अगले सप्ताह भारत में वन स्मार्टफोन की लांचिंग कंपनी के लिए अगला अध्याय होगा। वनप्लस वन को अप्रैल में 17 देशों में लांच किया गया था। इसके बाद से भारत पहला देश होगा जहां स्थानीय सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा होगी।

भारत में कंपनी के टीम में की अगुवाई वनप्लस इंडिया के महा प्रबंधक विकास अग्रवाल करेंगे। वनप्लस के सीईओ पेट लाउ का कहना है कि हमारी कंपनी अपने यूजर और उत्पादों पर पहले फोकस करती है। हम अपने भारतीय यूजर्स के लिए सबसे बेहतर मुमकिन अनुभव उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसके लिए हम अपने भारतीय परिचालन और साझेदारी पर भारी निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें