वाहन चलाने वालों की जेबों पर फिर बोझ बढ़ाते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।
पेट्रोल के दाम में जहां 36 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल के दाम में प्रति लीटर 87 पैसे बढ़ाए गए हैं।
बढ़ी हुई कीमते आज आधी रात से लागू हो जाएंगी।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 61.06 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं डीजल की 46.80 रुपए प्रति लीटर।