फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी को आ सकता है एनटीपीसी का इश्यू

Tue, 11 Dec 2012 11:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी का इश्यू आगामी 15 जनवरी को आ सकता है। अपने विनिवेश कार्यक्रम के तहत सरकार कंपनी में अपनी 9.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, विनिवेश योजना के तहत सरकार अब एनटीपीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। कंपनी का इश्यू 15 जनवरी 2013 को आ सकता है। सरकार की प्रस्ताव ऑफर फार सेल (नीलामी) के जरिये एनटीपीसी में अपनी 9.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का है।
विज्ञापन


फिलहाल, एनटीपीसी में सरकार की 84.5 फीसदी हिस्सेदारी है। विनिवेश के बाद यह घटकर 75 फीसदी रह जाएगी। 2004 में एनटीपीसी का आईपीओ आया था। इसके बाद 2009 में सरकार ने एफपीओ के जरिये कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई थी। मंगलवार को बीएसई पर एनटीपीसी के शेयर 1.66 फीसदी गिरकर 154.30 रुपये पर बंद हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें