एनएसई ने अपनी निगरानी (सर्विलांस) के बाद 14 शेयरों को सीमित कारोबार की श्रेणी (टी ग्रुप) में डालने का फैसला किया है। इन शेयरों में रिलायंस मीडिया वर्क्स, बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया जैसे शेयर शामिल हैं। एक्सचेंज ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि वह 7 दिसंबर से इन शेयरों को ट्रेड-टू-ट्रेड श्रेणी में डाल देगा।
इस वर्ग में ट्रेडिंग में किसी तरह का जोड़-घटाव नहीं किया जा सकता साथ ही सौदों का भुगतान और डिलिवरी भी अनिवार्य होती है। एक्सचेंज ने सतर्कता के उपायों के तहत यह कदम निवेशकों के हितों की रक्षा के मद्देनजर उठाया है। टी ग्रुप में शामिल किए गए अन्य शेयरों में इंडिया बुल्स होलसेल्स सर्विस, कोरोमंडल इंजीनियरिंग कंपनी और एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर शामिल हैं।