फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अब इंटरनेट के जरिए लीजिए एलपीजी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब घरेलू रसोई गैस एलपीजी के नए कनेक्शन के लिए एलपीजी डीलरों की मेहरबानी पर रहने के दिन लद गए।
विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन कनेक्शन की शुरूआत कर दी है। फिलहाल देश के 12 शहरों में यह व्यवस्था शुरू हुई है जिसे शीघ्र ही पूरे देश में फैला दिया जाएगा।

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री -स्वतंत्र प्रभार- धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को इस सेवा की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ताओं को माईएलपीजी डॉट जीओवी पर कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा और इसी पर भुगतान की भी व्यवस्था होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शुरू की खास योजना

फिलहाल इसे दिल्ली के साथ साथ लखनउ, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, पटना और पुणे में शुरू किया गया है जिसे शीघ्र ही पूरे देश में फैला दिया जाएगा।

अब ग्राहक ऑनलाइन एलपीजी कनेक्शन के आवेदन तो करेंगे ही उसका भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय भी इस दिशा में कदम उठा रहा है।

इससे पहले मंत्रालय ने एलपीजी में सब्सिडी हस्तांतरण की योजना पहल के तहत रिकार्ड स्थापित किया है और इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें