फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोने की तरह हीरे की परख भी होगी आसान

Sat, 11 May 2013 12:07 AM IST
होसुर (बंगलूरू)/प्रियंवदा सहाय
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की तरह हीरे की चमक के पीछे उसकी शुद्धता को पहचानने का उपकरण भी अब उपलब्ध हो सकेगा। डायमंड मीटर के जरिए आम ग्राहक हीरे की शुद्धता और गुणवत्ता की परख आसानी कर सकेंगे।
विज्ञापन


तनिष्क ने आईआईटी चेन्नई के साथ मिलकर इसकी पहल की है। आईआईटी के प्रोफेसर और छात्र सोने के आभूषण तैयार करने वाली कंपनी तनिष्क के लिए इसके अनुसंधान और विकास में लगे हुए हैं।

तनिष्क के महाप्रबंधक (इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) संजय रानावणे ने इस बारे में बताते हुए कहा कि सोने और हीरे की परख करना अभी भी ग्राहकों के लिए काफी मुश्किल है।
विज्ञापन


हालांकि तनिष्क ने अपने सभी स्टोर में कैरट मीटर लगाकर सोने की शुद्धता को जांचने का विकल्प दे दिया है, लेकिन हीरे की परख करना ग्राहकों के लिए अब भी आसान नहीं है। इसलिए आईआईटी चेन्नई के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। फिलहाल यह काफी शुरुआती चरण में है। उम्मीद है कि यह उपकरण भविष्य में तनिष्क के सभी स्टोर में दिखने लगेगा।

उन्होंने बताया कि महंगाई के कारण तनिष्क ने कम वजन में भारी-भरकम दिखने वाले गहनों की रेंज पर भी काम करना शुरू किया है। इलेक्ट्रोफॉर्म नाम से पेश होने वाली इस रेंज में ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतर और भड़कीले डिजाइन मिल सकेंगे।

इसके अलावा तनिष्क अपने उत्पादों की मैन्यूफैक्चरिंग समय कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया है। गौरतलब है कि होसुर में कंपनी का सबसे बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग कारखाना है, जबकि हाल में ही देहरादून और पंतनगर में भी इसकी शाखाएं खोली गई है। तनिष्क प्रत्येक वर्ष 15 लाख से ज्यादा आभूषण के पीस तैयार करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें