फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूप मोबाइल को अब नहीं खरीदेगी एयरटेल

Thu, 06 Nov 2014 08:44 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने मुंबई की लूप मोबाइल को खरीदने के लिए इस साल फरवरी में हुए 700 करोड़ रुपये के सौदे से हटने का फैसला किया है। इस सौदे को अभी दूरसंचार विभाग से मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन


लूप मोबाइल के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि दोनों कंपनियों ने कारोबार के हस्तांतरण की मंजूरी के लिए मार्च 2014 में दूरसंचार विभाग को अर्जी दी थी।

उनका यह आवेदन अब भी लंबित पड़ा है, जिसके चलते भारती एयरटेल ने कंपनी को भारी नुकसान का हवाला देते हुए सौदे से पीछे हट जाने का फैसला लिया है।

दूरसंचार विभाग द्वारा इस सौदे को मंजूरी न देने के पीछे वजह मानी जा रही है कि विभाग के मुताबिक लूप मोबाइल और उसकी सहायक कंपनियों के पास 808 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम हैं।

इसके अलावा कंपनी की सरकार के प्रति अन्य देयताएं भी हैं। गौरतलब है कि लूप मोबाइल का मुंबई में सेवाएं देने का परमिट 29 नवंबर को खत्म हो रहा है और कंपनी ने आगे सेवाएं जारी रखने के लिए फरवरी में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में लाइसेंस हासिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें